भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया ने टेनिस की दुनिया में भारत को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में कई ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। बता दें कि सानिया का जन्म जरूर मुंबई में हुआ, लेकिन उनका बचपन हैदराबाद में बीता, जहां से उन्होंने टेनिस खेलने की शुरुआत भी की।

सानिया ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर की। इसके बाद उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना, जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया ने विंबल्डन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। डब्ल्यूटीए के एकल रैंकिंग में सानिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान 27 रहा है। यह किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टूर्नामेंट्स जीत कर देश का नाम रोशन किया। फिर बात चाहे जूनियर विंबलडन चैंप बनने की हो या कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने की, सानिया ने हर जगह देशवासियों को गौरान्वित किया।

साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। वह अपने करियर के दौरान एक किताब भी लिख चुकी हैं जिसका नाम है, ‘एस अगेंस्ट ऑड’। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। शादी के बाद वो काफी विवादों में बनी रही।

फिलहाल सानिया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। सानिया और शोएब ने अपने बेटे का नाम इजहान रखा है। सानिया मिर्जा महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण हैं, जिन्होंने कठिनाइयों का डटकर मुकाबला किया और अपने सपने को हासिल किया। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सानिया मिर्जा।
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक हाल ही में माता-पिता बने। सानिया ने 29 नवबंर यानी बीते मंगलवार को एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया।
जिसके बाद दोनों ही देशों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया। अब मां बनने के बाद सानिया पहली बार अपने बेटे के साथ नजर आईं।
फोटोज अस्पताल की हैं। जहां साहबजादे इजहान अपनी मां सानिया की गोद में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर उस दौरान की है जब भारतीय टेनिस सुपरस्टार अस्पताल से घर जा रही थी।
गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर सानिया के मां बनने की अफवाहें जोर पकड़ती रहती थी। मगर बीते मंगलवार को जब इस खिलाड़ी दंपति के घर किलकारियां गूंजी तो खुद शोएब मलिक ने ट्वीट कर फैंस से इस खुशखबरी को साझा किया।
पिता शोएब ने लिखा था, ‘बहुत उत्सुकता के साथ बता रहा हूं, बेटा हुआ है। मेरी प्यारी बहुत अच्छी है और हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग है।
तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही सानिया जल्द ही कोर्ट में वापसी करने की चाहत भी रखती हैं। उन्होंने कहा कि वह 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स में खेलने का प्लान कर रही हैं’।
गर्भवती होने के बाद कोर्ट से दूरी बना चुकी सानिया अक्सर सुर्खियां बनती रहती थी। कभी बेबी बंप के साथ उनकी फोटो वायरल होती थी तो कभी हसबैंड शोएब मलिक के साथ कहीं बाहर स्पॉट की जाती थीं।
गर्भवती होने के बाद कोर्ट से दूरी बना चुकी सानिया अक्सर सुर्खियां बनती रहती थी। कभी बेबी बंप के साथ उनकी फोटो वायरल होती थी तो कभी हसबैंड शोएब मलिक के साथ कहीं बाहर स्पॉट की जाती थीं।
याद हो कि साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब ने टेनिस खिलाड़ी के प्रेग्नेंट होने की खबर 23 अप्रैल 2021 को सोशल मीडिया पर साझा की थी।