फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम जल्द ही नया फीचर लेकर आ रहा है जो यूजर की लास्ट एक्टिविटी स्टेटस का ब्यौरा देगा। कंपनी ने इस फीचर को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है और इसमें भारत का नाम भी शामिल है। जल्द ही सभी यूजर के पास पहुंच जाएगा।
यह फीचर डायरेक्ट मैसेज के सेक्शन में दिखाई देगा। इसमें यह भी जानकारी मिलेगी कि यूजर ने इंस्टाग्राम पर जो एक्टीविटी की थी वह कितनी देर पहले और कितने समय तक के लिए की गई थी। साथ ही यह इस बात की जानकारी भी देगा कि यूजर वर्तमान समय में एप पर क्या काम कर रहे हैं।इसे देखने के लिए पहले यूजर को Direct Message के बॉक्स में जाना होगा। इसमें नीचे की ओर लिस्ट मिलेगी जिसमें यूजर का नाम और उसने जो किया है, वह जानकारी दिखाई देगी। हालांकि इसमें उन्हीं लोगों की एक्टीविटी दिखेगी जो आपके साथ इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से जुड़े होंगे।