इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फुटपाथ पर चलते हुए जमीन के अंदर समा गई। वीडियो चीन के गान्सू प्रांत के लानझोउ शहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फुटपाथ पर चल रही है अचानक उसके पैरों के नीचे की जमीन धंस जाती है। तब तक महिला संभलती, तब तक जमीन धंस गई और एक बड़ा गड्ढा बन गया जिसमें महिला समा गई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला की पसलियां ही टूटी है और उसकी जान बच गई। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और महिला को निकालने का पिरयास किया। काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह वीडियो सीटीजीएन ने यूट्यूब पर शेयर किया है।
चीन के स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इसके जमीन धंसने के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।