दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के फंक्शन आज 13 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। खबर है कि इटली के लेक कोमो में आज दोनों की संगीत सेरेमनी होगी। जिसमें दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त खूब धमाल करने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका-रणवीर खुद भी एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे। जिसे देखने के लिए फैंस भी बेसब्र हैं। बस एक दिन बाद यानी 14 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बॉलीवुड से शामिल होंगे ये सेलेब्स…
खबर के अनुसार, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी इनकी शादी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही संजय लीला भंसाली और फराह खान भी इनकी शादी के लिए इटली पहुंच सकते है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में सिंधी और साउथ इंडियन तरीके से होंगी। इसके लिए खासी तैयारियां की जा रही हैं। इटली में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी करने के बाद बेंगलुरू और मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन रखा जाएंगा।

बता दें कि 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए शादी करने का फैसला किया है। इससे इन दोनों के फैन्स काफी खुश हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up