फ्लोरिडा में योगा स्टूडियो पर फायरिंग, 2 की मौत

फ्लोरिडा में योगा स्टूडियो पर फायरिंग, 2 की मौत

फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी।

डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है और अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं।  शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा, मेरे पब्लिक सर्विस करियर में मैंने कई बुरे दृश्य देखे लेकिन यह सबसे बुरा है। कृपया प्रार्थना करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up