निक ने की थी प्रियंका संग प्यार की शुरुआत

निक ने की थी प्रियंका संग प्यार की शुरुआत

बॉलीवुड की देसी गर्ल बहुत जल्द अपने मंगेतर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, दोनों ने शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन खबरों की मानें तो इस साल 1-2 दिसंबर को दोनों शादी कर सकते हैं। निक के साथ रिलेशन से लेकर सगाई तक प्रियंका लगातार खबरों में बनी रहीं। और अब जैसे-जैसे शादी की तारीख पास आ रही है, प्रियंका फिर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में हुए प्रियंका का ब्राइडल शॉवर भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इस दौरान प्रियंका खूब मस्ती करती नजर आईं। देसी गर्ल और निक के रिलेशन को लेकर हर कोई जानने को उत्सुक है।

बता दें कि एक इवेंट में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की प्रेम कहानी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि इस लव स्टोरी में पहला कदम निक ने बढ़ाया था। उन्होंने ही प्रियंका को पहले मैसेज किया था। प्रियंका ने बताया कि निक ने उन्हें मैसेज कर कहा था, ‘मुझे लगता है कि हमें कनेक्ट होना चाहिए।’ निक के इस मैसेज के बाद से हमारी बातचीत आगे बढ़ी थी।

बता दें कि बीते दिनों हुई प्रियंका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में सिर्फ देसी गर्ल ही नहीं बल्कि उनकी मां मधू और सास भी साथ में डांस करती नजर आ रही हैं। पार्टी के बाद पीसी ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो लाल रंग के पैंट सूट में नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे महज 10 घंटे में 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up