जब बेशकीमती सैंडल का सुरक्षा गार्ड बना कोबरा

जब बेशकीमती सैंडल का सुरक्षा गार्ड बना कोबरा

अगर किसी स्टोर में बेशकीमती रत्नों से जड़ी सैंडल रखी होगी, तो उसकी सुरक्षा को वो गंभीरता से लेंगे ही। मगर लंदन में शायद दुनिया का इकलौता ऐसा स्टोर है, जिसने सुरक्षा की जिम्मेदारी खतरनाक कोबरा सांप को सौंप दी। वर्ष 2007 में ब्रिटेन के लंदन के स्टोर ‘हारोड्स’ रूबी लगी सैंडल अभी भी सुरक्षित है। इस स्टोर के छिपे हुए इतिहास को एक टीवी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है।

स्टोर की सबसे कीमती वस्तु : स्टोर के पूर्व सुरक्षा गार्ड उस समय को याद करते हुए कहते हैं कि वह एक असाधारण अनुभव था। उनके मुताबिक उस समय स्टोर में सबसे ज्यादा महंगी चीज थी। अनुमान के मुताबिक 2007 में रूबी लगे सैंडल की कीमत 5 लाख पाउंड यानी करीब 4.70 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा भी कई महंगी वस्तुएं स्टोर में उपलब्ध थी, जिसे खरीदने के लिए लोग वहां आते थे।

तनाव कम करने को ब्रैंडी : 150 से भी ज्यादा साल पुराने इस स्टोर में 1898 में एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाई गई थी, जो ब्रिटेन में पहली थी। इन सीढ़ियों पर चढ़ने वक्त ग्राहक अक्सर थोड़ा तनाव महसूस करते थे। इसलिए उन्हें सहज बनाए रखने के लिए पुरुषों को एक गिलास ब्रैंडी (शराब) दी जाती थी और महिलाओं को बेहोशी से बचाने के लिए नमक सुंघाया जाता था।

बेशकीमती चीजों के लिए मशहूर है स्टोर 

लंदन का यह स्टोर अमीर लोगों में खासतौर से काफी लोकप्रिय है। इसकी शुरुआत 1849 में हुई थी और अब इसके 330 रिटेल स्टोर हैं, जिसमें 12 हजार से भी ज्यादा लोग कार्यरत हैं। माना जाता है कि डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग हर साल यहां से हीरे-जवाहारात आदि खरीदने के लिए आते हैं। यहां बच्चों के लिए भी महंगे खिलौना का अलग से एक विशाल सेक्शन है। प्रिंस विलियम्स और हैरी भी बचपन में यहां वीडियो गेम के लिए आया करते थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up