यूपी : महिला से गैंगरेप,

यूपी : महिला से गैंगरेप,

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लालगंज-कानपुर मार्ग के किनारे शनिवार शाम वाहन के इंतजार में अकेली खड़ी एक महिला को बोलेरो सवार युवकों ने लिफ्ट दी। रास्ते में युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर बोलेरो सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला शनिवार शाम सरेनी थाना क्षेत्र में अपने मायके जाने के लिए सड़क के किनारे वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच उधर से निकले बोलेरो सवार युवकों ने महिला को लिफ्ट देकर वाहन में बैठा लिया। इसके बाद वाहन को सुनसान स्थान पर  ले जाकर महिला के साथ वाहन ड्राइवर और एक युवक ने रेप किया। इसके बाद महिला को चलती बोलेरो से खीरों थाने की सेमरी चौकी क्षेत्र के राजूनगर के सामने फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर महिला ने खीरों थाने में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरी दी। खीरों थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पीड़िता की तहरीर पर देवी त्रिवेदी निवासी हिंदूपुर जनपद उन्नाव और बोलेरो चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up