जीजा निक से परिणीति चोपड़ा जूता चुराई में मांगेंगी इतने करोड़,

जीजा निक से परिणीति चोपड़ा जूता चुराई में मांगेंगी इतने करोड़,

लंबे समय से सुर्खिया बटोर रही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महिने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। । दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधगे। इनके शादी का समारोह 3 दिन तक जोधपुर में चलेगा। ये 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। प्रियंका और निक के घरवाले इस शादी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस ये भी जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि परिणीति चोपड़ा को जूता चुराई की रस्म में क्या मिलने वाला है। इसे लेकर अब खुद परिणीति चोपड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
हाल ही में इंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में परिणिती चोपड़ा ने कहा कि वो जूता चुराई में निक से भारी-भरकम रकम मांगने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो परी ने जीजू निक से 5 मिलियन डॉलर की डिमांड की है। अब इस डील पर दोनों में बातचीत चल रही है। बता दें कि ये धनराशि लगभग 37 करोड़ रुपये के बराबर है। परी ने बताया कि मैंने जब निक को 5 मिलियन डॉलर की बात कही, तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा। ऐसे में अभी कोई भी डील फाइनल होना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं उनसे बहुत पैसे लेने वाली हूं, ये बात पक्की है।

परिणीति ने यह भी कहा, ‘जो प्राइज मैंने बोला वो मुश्किल लग रहा है। मगर मैं ज्यादा से ज्यादा पैसे लेने की कोशिश करूंगी। मैं निक की अच्छी साली बनना चाहती हूं’ टाइम्‍स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल 18 अगस्त को सगाई की थी।

कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 गेस्ट के आने की उम्मीद है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नवंबर में शादी से पहले प्रियंका इस महीने न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के लिए एक ब्राइडल शॉवर भी रखेंगी, जिसमें उनके हॉलीवुड के दोस्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up