देश में अगर अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। सर्वे में एनडीए को 276 सीटें मिलने की संभावना बन रही है। यह लोकसभा में बहुमत की स्थिति होगी। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को कुल 80 सीटें मिलने का अनुमान एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे में लगाया गया है। इसी तरह यूपीए के खाते में कुल 112 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य दलों को 155 सीटें मिलने का अनुमान है।
महागठबंधन बना तो यूपी में भाजपा को मुश्किल
अगर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और कांग्रेस का महागठबंधन हो गया तो भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में राहें मुश्किल हो सकती है। सर्वे के मुताबिक अगर कांग्रेस यूपी में महागठबंधन में शामिल होती है कुल 80 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। यूपी में 2014 के लोकसभा की कुल 80 सीटों में 2014 में भाजपा ने 73 सीटें जीती थीं।
यूपी- सपा बसपा कांग्रेस का महागठबंधन बना तो
एनडीए 24
यूपीए – 56
अन्य – 00
अगर गठबंधन नहीं हुआ, बसपा अकेले लड़ी तो
भाजपा -70
कांग्रेस -2
अन्य- 8
सपा बसपा साथ, कांग्रेस अलग
एनडीए – 36
यूपीए – 02
सपा-बसपा 42
बिहार : एनडीए बिखरा तो नुकसान
बिहार में 40 लोकसभा की सीटों में अगर एनडीए का वर्तमान गठबंधन बना रहा तो भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। पर अगर रालोसपा और लोजपा एनडीए से अलग हो जाते हैं तो भाजपा सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बिहार- अगर एनडीए बना रहा तो ?
एनडीए 31
यूपीए 09
बिहार – लोजपा और आरएलएसपी यूपीए में गई तो ?
एनडीए 22
यूपीए 18
चुनावी राज्यों में ज्यादा नुकसान नहीं
मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़ और राजस्थान जहां लोकसभा से पहले विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं, वहां एनडीए को ज्यादा नुकसान होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इन राज्यों में एनडीए ज्यादा सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही हैं।
राजस्थान – कुल सीट- 25
एनडीए 18
यूपीए 07
छत्तीसगढ़ – कुल सीट- 11
एनडीए 09
यूपीए 02
मध्य प्रदेश – कुल सीट- 29
एनडीए 23
यूपीए 06
ये सर्वे अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर के आखिर हफ्ते तक किया गया है। सर्वे देश भर में सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है और 32 हजार 547 लोगों की राय ली गई है।