मयूर विहार में 10 साल की मासूम से रेप

मयूर विहार में 10 साल की मासूम से रेप

राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 में गुरुवार रात स्मृति वन पार्क के पास एक 10 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची पर जानलेवा हमला किया। बच्ची खून से लथपथ और बेहोश मिली। बच्ची को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे एम्स में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहती है। गुरुवार रात आरोपी युवक ने उस बच्ची के साथ दरिन्दगी को अंजाम दिया है। रात करीब 8:30  बजे पुलिस को स्मृति वन पार्क के सामने बच्ची के खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में होने की सूचना मिली। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे। बच्ची को लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up