ट्यूटर ने छात्रा को बताया पूर्व जन्म का जीवनसाथी

ट्यूटर ने छात्रा को बताया पूर्व जन्म का जीवनसाथी

इंदौर में 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्रा को अपने पिछले जन्म की जीवनसाथी बताकर उसके अपहरण का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस आरोप में मुंबई निवासी महिला ट्यूटर और मुंबई पुलिस के आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

तिलक नगर पुलिस थाने के प्रभारी स्वराज डाबी ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान वेरोनिका बोरोड़े उर्फ किरण और आनंद वसंत मुढ़े के रूप में हुई है। शादीशुदा वैरोनिका ट्यूटर है, जबकि मुढ़े मुंबई पुलिस में आरक्षक है। उन्होंने बताया कि वेरोनिका तथा मुढ़े पर आरोप है कि दोनों शनिवार को पिपल्या हाना क्षेत्र में छात्रा के घर पहुंचे थे। दोनों उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस छात्रा के घर पहुंची।

शनिवार देर रात इन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया, यह जांच और आरोपियों से पूछताछ में स्पष्ट हो सकेगा कि वे छात्रा को क्यों कथित तौर पर अगवा करना चाहते थे। हमने मुंबई पुलिस को इस मामले में उसके आरक्षक की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। इस बीच, जिला अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिसकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में थाना प्रभारी पर मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 34 वर्षीय एक महिला पुलिस उप निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि एक पुलिस अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी उसके साथ पिछले छह साल से दुष्कर्म करता आ रहा है।

बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा ने बताया, पड़ोसी जंगगिर-चंपा जिले के चंपा पुलिस स्टेशन में थाना प्रभारी के रूप में तैनात आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ शुक्रवार की रात में मामला दर्ज कर लिया गया है। झा ने बताया कि महिला उप निरीक्षक ने कुछ महीने पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर आरोप सही पाया गया और संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी थाना प्रभारी फरार चल रहा है। उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up