सुपौल में पति के साथ आ रही महिला को अगवा कर गैंगरेप

सुपौल में पति के साथ आ रही महिला को अगवा कर गैंगरेप

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अपने पति के साथ बुधवार की देर रात घर लौट रही की एक महिला को पांच बदमाशों ने अगवा कर गैंगरेप किया। इसके बाद बदमाशों ने बेहोशी की हालत में पीड़िता का मंुह बांध कर नहर किनारे छोड़ दिया। बदमाशों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की और पीड़िता के जेवर भी लूट लिये। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह रक्षाबंधन में अपने मायके आयी थी। बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे वह अपने पति के साथ गांव के पास लगे मेला को देख कर लौट रही थी। नहर के पास दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उनकी बाइक रोक दी। इसके बाद पति के सामने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगे। पति ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर पांचों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। पीड़िता के अनुसार उसकी इज्जत और जेवरात लूटने के बाद बदमाशों ने उसका मुंह बांध कर नहर किनारे छोड़ दिया।

केस में विक्की सिंह, गुलठा सिंह, छेदी यादव समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up