रोमानियाई इकोनॉमिस्‍ट जीती लॉटरी

अक्‍सर लोग कहते हैं कि अगर उनकी लॉटरी लग जाए तो वह फलां काम कर लेंगे या कहीं घूमने चले जाएंगे या कोई बेहद खास चीज खरीद लेंगे। मगर उनके साथ ऐसा हो नहीं पाता है। आज आपको एक ऐसे शख्‍स के बारे में बता रहे हैं, जिसने इतनी बार लॉटरी जीत ली कि अधिकारियों को नियम बदलने पड़ गए। हैरत की बात यह है कि उन्‍होंने यह लॉटरी सिर्फ अपने देश में नहीं बल्‍कि 5 अलग-अलग देशों में जीती हैं।

यह शख्‍स रोमानिया के प्रसिद्ध गणितज्ञ और अर्थशास्‍त्री स्‍टीफन मंडेल हैं। मंडेल ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक हैं, मगर उनका जन्‍म और काम रोमानिया में हरा। लॉटरी जीतने से जुड़े उनकी इस कारनाम की खास बात यह है कि उन्‍होंने कभी किसी कानून का उल्‍लंघन नहीं किया। नौकरी करने के दौरान ज्यादा पैसे कमाने के लिए उन्होंने लॉटरी के क्षेत्र में कदम रखा था।

मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक मंडेल ने सिस्टम को क्रैक करने के लिए अपने गणित के ज्ञान का इस्तेमाल कर एक फॉर्मुला तैयार कर लिया। उनकी ताबड़तोड़ लॉटरी लगने के बाद मजबूर होकर लॉटरी से संबंधी नियम ही बदल दिए गए। रोमानिया में अर्थशास्त्री के तौर पर काम करने के दौरान मंडेल ने 5 अंकों के फॉर्मुले से छठे नंबर का सटीक अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। बड़ा प्राइज जीतने के बाद वह अपने परिवार के साथ रोमानिया से जाकर ऑस्ट्रेलिया में बस गए। यहां भी उन्होंने अपना पुराना फॉर्म्युला अपनाना शुरू कर दिया।

6 में से 5 अंकों के अपने सिस्टम के साथ मंडेल ने बड़े प्राइज पर फोकस करना शुरू किया। अपनी इस तरकीब से यहां उन्होंने 12 लॉटरियां जीतीं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों की नजर उनपर पड़ी। किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन न करने के बावजूद मंडेल को ब्लॉक करने के लिए नियम कड़े बनाए गए।

इसके बाद एक व्यक्ति के लिए लॉटरी के सभी टिकट खरीदना गैरकानूनी बना दिया गया। इसके बाद मंडेल को पांच बिजनस पार्टनर्स का साथ मिल गया। जब ग्रुप में लोगों के सभी लॉटरी टिकट खरीदने पर पाबंदी लगी तो उन्होंने एक लॉटरी फर्म ही खड़ी कर दी। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा परेशानी दिखने लगी तो उन्होंने अमेरिकी लॉटरी सिस्टम पर फोकस किया। इससे उन्होंने 3 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए।

उन्होंने 1 लॉटरी रोमानिया में, 12 ऑस्ट्रेलिया में और अमेरिका के वर्जिनिया में सबसे बड़ा जैकपॉट जीता। उन्होंने ब्रिटेन और इजरायल में भी लॉटरी खरीदी। फ्रॉड के एक मामले में उन्हें 20 महीने जेल में भी बिताने पड़े।

1960 में रोमानिया में कम्युनिस्ट शासन था। देश के हालात ठीक नहीं थे। भूखमरी बढ़ रही थी। लोगों के पास नौकरी नहीं थी। तब स्टीफन युवा थे। नौकरी करते थे, लेकिन इतना पैसा नहीं मिलता था कि वे दो बच्चे और पत्नी का बेहतर तरीके से खर्च उठा सकें। स्टीफन ने लॉटरी के क्षेत्र में काम करने की योजना बनाई। पहले रोमानिया में किस्मत आजमाई फिर ऑस्ट्रेलिया चले गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up