प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स ने 18 अगस्त को सगाई करके अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया। इस दौरान प्रियंका और निक के फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। प्रियंका से जुड़ी हर खबर और हर फोटो पर नजर लगाए बैठे थे। उस दौरान फंक्शन की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन दोनों की सगाई के 10 दिन बाद एक और वीडियो सामने आया है। इसमें प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा घर में पूजा के बाद निक की मॉम को डांस सिखाती नजर आ रही हैं। पंजाबी म्यूजिक पर मधु चोपड़ा ठुमके लगा रही हैं और साथ में निक की मॉम को भी करने को कह रही हैं। निक की मॉम प्रियंका की मॉम को देख-देख कर स्टेप कॉपी कर रही हैं।
इस वीडियो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की खुशी साफ देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं, घर का माहौल भी एक दम शादी जैसा ही लग रहा है। बता दें कि प्रियंका से सगाई करने के बाद निक अपने परिवार के साथ यूएस रवाना हो गए थे। वहीं, प्रियंका यहीं इंडिया में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि सगाई के मौके पर प्रियंका और निक ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए थे। वहीं, निक की फैमिली भी इस दौरान देसी लुक में दिखे, जो फैंस और प्रियंका की फैमिली दोनों के लिए नया था।
