टीवी का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘5 साल से सबके दिलों पर राज करने वाला ये सीरियल अक्टूबर में बंद होने जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इस सीरियल के फिनाले एपिसोड की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और इस एपिसोड की शूटिंग के लिए विदेश भी जा सकते हैं।’
बता दें कि कुछ समय पहले ही शो में कई बड़े-बड़े ट्विस्ट आए, लेकिन फिर भी शो की रेटिंग में गिरावट होती रही और बहुत कोशिशों के बाद भी शो की टीआरपी में कोई उछाल नहीं आया। खबर ये भी है कि इस शो के बंद होने के बाद शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, एकता कपूर की वेब सीरीज ‘शेफ’ में काम करती नजर आएंगी।
वैसे इस शो के बंद होने के बाद फैन्स इस शो को काफी मिस करेंगे क्योंकि इस सीरियल और दिव्यांका के लाखों फैन्स थे। जब ये शो आया था तब इस शो को बहुत प्यार मिला। इस शो के बाद से दिव्यांका की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी थी।
दिव्यांका के इस स्टंट को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
कुछ दिनो पहले दिव्यांका शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने होम टाउन भोपाल में छुट्टियां मनाने गई थीं। इस दौरान उन्होंने भोपाल के केवड़ा धाम पर बनी एशिया की सबसे लम्बी जिपलाइन ट्राई किया था। दिव्यांका का ये वीडियो देखकर आप भी एक बार तो दंग रह जाएंगे। एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन दिव्यांका ने अकेले नहीं बल्कि उनकी मॉम के साथ की थी। दोनों ने साथ में काफी मस्ती की थी।