यूपी में 95,445 शिक्षक भर्ती की तैयारी

यूपी में 95,445 शिक्षक भर्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 95,445 शिक्षक भर्ती की शुरुआत करेगी। यह भर्ती दिसंबर से पहले करने की योजना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश सरकार कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती और चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भर्ती की शुरुआत कर देना चाहती है। अभी तक यह भर्ती फरवरी 2019 में करने की योजना थी लेकिन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भर्ती को दिसंबर से पहले करने पर विचार चल रहा है। बीते दिनों हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा नियामक प्राधिकारी और बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को भर्ती जल्द कराने के लिए आवश्यक तैयारियां कराने के निर्देश दिए गए। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में टीईटी 2021 की परीक्षा ली जाएगी। नवंबर में इसका रिजल्ट निकालने के साथ भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। इसके रिजल्ट के साथ ही भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने के बाद 1,37,000 शिक्षकों के पद रिक्त हो गए थे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन पदों पर दो चक्रों में भर्ती करने की योजना बनाई। इसी के मुताबिक 68,500 पदों पर भर्ती चल रही है। लेकिन इस भर्ती के लिए पदों के हिसाब से अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास नहीं हो पाए। केवल 41, 555 अभ्यर्थी ही भर्ती के योग्य हैं। लिहाजा, इसमें से बचे हुए 26,945 पद अगले 68,500 पदों में जोड़ दिए गए हैं। अब 95,445 पदों पर भर्ती होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up