Asian Games 2021

Asian Games 2021

भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। दुष्यंत ने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पर निशाना साधा। इस दौरान दुष्यंत की तबीयत बिगड़ गई। दुष्यंत हाई ब्लड प्रेशर से परेशान थे और पदक लेकर पोडियम से उतरने के बाद असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें मेडल सेरेमनी के बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

दुष्यंत ने इंचियोन में भी जीता था कांस्य पदक
दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है। उन्होंने इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा को 7 मिनट और 26.27 सेकेंड में पूरा किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ह्यूनसु पार्क ने जीता। उन्होंने 7 मिनट और 12.86 सेकेंड का समय लिया। इसके अलावा, हांगकांग के चुन हिन चियु ने 7 मिनट और 14.16 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up