कुलदीप नैयर का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

कुलदीप नैयर का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

रामनाथ गोयंका अवॉर्ड से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का पिछली रात को दिल्ली के एक अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 1990 में ब्रिटेन के उच्यायुक्त भी बने थे। कुलदीप नैयर काफी दशकों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने इंडिया आफ्टर नेहरू समेत कई किताबें भी लिखी थीं।

पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि कुलदीप नैयर एक बड़े बुद्धिजीवी थे। दशकों से उन्होंने बिना डर और निष्पक्ष रूप से अपने विचारों को प्रकट किया। उन्होंने इमरजेंसी का कड़ा विरोध किया था।  देश उन्हें उनकी जनसेवा  के लिए हमेशा याद रखेगा।

 

कुलदीप नैयर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर उर्दू प्रेस रिपोर्टर की थी। वह दिल्ली के समाचार पत्र द स्टेट्समैन के संपादक भी रह चुके थे। पत्रकारिता के अलावा वह बतौर एक्टिविस्ट भी कार्यरत थे। इमरजेंसी के दौरान कुलदीप नैयर को भी गिरफ्तार किया गया था।

नैयर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था, अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किया गया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up