प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शनिवार को रोका सेरेमनी हुई और फिर शाम को दोनों ने पार्टी की जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी आए। प्रियंका की इस पार्टी में डीजे खुशी भी शामिल थे जिन्होंने पार्टी के बाद निक को लेकर बात की है। बता दें कि खुशी को प्रियंका के पारंपरिक भारतीय रोका समारोह के दौरान डिस्क चलाने का काम दिया गया था।
डीजे खुशी का कहना है कि निक जोनस अमेरिकी से ज्यादा भारतीय हैं। उन्होंने कहा, ‘निक जोनस अमेरिकी से अधिक भारतीय हैं। उन्होंने पूरे फंक्शन के दौरान प्रियंका को आगे रहने में पूरा सहयोग दिया। दोनों की जोड़ी बहुत ही सुंदर है और उनका म्यूजिक लव काफी हद तक समान है।’
उन्होंने कहा, ‘परिवार और दोस्तों ने कार्ड बी और ड्रेक के गानों पर खूब डांस किया। बॉलीवुड के गानों में ‘बन जा रानी’, और ‘बोम डिगी डिगी’ और देश के सबसे ज्यादा शादी में बजने वाले गाने ‘गला गोदियां’ पर डांस किया गया।’
परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस को कही ये बात
प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका और निक को बधाई देते हुए लिखा, ‘जब हम छोटे थे तब मीमी दीदी और मैं घर-घर खेला करते थे। हम एक शर्मिली दुल्हन बनते थे और अपने काल्पनिक पति को चाय देते थे। हम प्यार के मैजिक पर विश्वास करते थे और सोचते थे कि कभी हमारे लिए भी कोई परफेक्ट मैन आएगा। आज कुछ काल्पनिक नहीं था और आपके लिए निक से ज्यादा अच्छा कोई नहीं हो सकता।’
परिणीति ने आगे लिखा, ‘जैसा कि मैंने सुबह कहा था कि किसी इंसान को जज करने के 2 तरीके हैं। एक उनके साथ घूमकर, दूसरा उनके साथ खाकर। निक मैंने तुम्हारे साथ दोनों काम किए हैं। तो इसलिए मुझे लगता है कि तुम प्रियंका के लिए परफेक्ट हो। उन्हें हमेशा प्यार करना क्योंकि वो तुम्हें पागलों की तरह प्यार करती हैं। हमेशा उनको प्रोटेक्ट भी करना क्योंकि वो स्ट्रॉंग है, लेकिन अंदर से बहुत सॉफ्ट है। मैं तुम दोनों को बहुत प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें खुशियां मिलें। हैप्पी रोका और फ्यूचर शादी।’