World Mosquito Day:

World Mosquito Day:

मच्छर का काटना कितना खतरनाक हो सकता है, यह अब किसी को बताने की जरूरत नहीं है। मगर इस समस्‍या से पूरी तरह छुटकारा पाना भी संभव नहीं है। बाजार में बिकने वाले मॉस्कीटो रेपेलेंट सेहत के लिए भी खतरनाक होते हैं।

शायद आप नहीं जानते हैं कि इससे बचने के लिए घरेलू उपाय भी किए जा सकते हैं। यह चीजें आपके घर में पूजा की अलमारी या किचन में मिल सकती हैं। आज 20 अगस्त को वर्ल्ड मॉस्कीटो डे के मौके पर जानिए घर में छिपे मच्छरों से कैसे पा सकते हैं छुटकारा

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मॉस्कीटो डे
20 अगस्त को वर्ल्ड मॉस्कीसटो डे मनाया जाता है। इस दिन चिकित्सक सर रोनाल्ड रास ने साल 1896 में यह खोज की थी कि इंसान में मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के लिए मादा मच्छर जिम्मेादार है।

लहसुन
लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

नींबू
बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।

कपूर
कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

नीम
इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर काट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up