प्रियंका से सगाई के बाद निक जोनस यूएस के लिए हुए रवाना

प्रियंका से सगाई के बाद निक जोनस यूएस के लिए हुए रवाना

शनिवार को मुंबई में हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी के बाद निक पैरेंट्स केविन और डेनिस के साथ यूएस के लिए रवाना हो गए हैं। हैवी सिक्योरिटी के बीच निक एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट की ओर जाते नजर आ रहे हैं। निक हमेशा की तरह इस बार भी कंफर्टेबल ब्लैक जोगर्स पहने नजर आए। वहीं, पीछे उनके पैरेंट्स केविन और डेनिस भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया को आस-पास देख निक कैमरा देखकर स्माइल कर रहे हैं। बता दें कि 36 साल की प्रियंका और 25 साल के अमेकिरन सिंगर निक जोनस ने 18 अगस्त को ट्रेडिशनल तरीकों से सगाई की। इस फंक्शन में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स को ही बुलाया गया था, जो कि प्रियंका के घर पर ही रखा गया था। वहीं, उसी दिन देर रात पार्टी भी ऑर्गेनाइज की गई थी।

पार्टी में प्रियंका के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही देखने को मिले। सगाई के बाद यूएस के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका और निक सैंट कैथरिन अनाथालय पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ काफी टाइम बिताया। इसके बाद प्रियंका निक को अंधेरी स्थित अपने पुराने घर लेकर गईं। बता दें कि फिलहाल प्रियंका जुहू में रह रही हैं।

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट के दौरान हुई थी। हालांकि, खबरों के अनुसार कुछ महीने पहले ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस दौरान दोनों साथ में कई बार नजर आए। और अमेकिरन मीडिया के अनुसार पिछले महीने निक और प्रियंका ने सगाई कर ली। बता दें कि शनिवार को रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका और निक ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हुए फोटोज शेयर किए।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up