खुशबू ने सूबे में 5वां स्थान हासिल कर दियारा का नाम किया रोशन

खुशबू ने सूबे में 5वां स्थान हासिल कर दियारा का नाम किया रोशन

56वीं से 59वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट बीते शाम निकलते ही अपराधियों के सेफ जोन कहे जानेवाले इस्माइलपुर दियारा में खुशियां छा गई। दरअसल यहां की बेटी ने सूबे में पाचवां स्थान हासिल कर दियारा का नाम रोशन किया है। लक्ष्मीपुर निवासी वर्तमान में राजेंद्र कॉलोनी में रह रहीं नीलम भारती और अर्जुन प्रसाद जायसवाल की पुत्री खुशबू रानी सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बनेंगी।

खुशबू ने 2002 में नवगछिया के रूंगटा बालिका स्कूल से 70 प्रतिशत अंकों से मैट्रिक और टीएनबी से इतिहास में स्नातक किया था। इग्नू से हिंदी से एमए कर सविल सर्विसेज की तैयारी में लग गयी। उसने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। खुशबू की इच्छा कलेक्टर बनने की है। इसके लिए वह आगे भी तैयारी करेगी। खुशबू के माता-पिता ज्यादा पढे-लिखे नहीं हैं। दसवीं पास हैं। खुश्बू ने बताया कि उसके माता-पिता हमेशा पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे।

खुशबू के पिता ने बताया कि लक्ष्मीपुर में पढ़ाई की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए नवगछिया में रहना शुरू किया। उनके चारों बच्चों ने अच्छी कामयाबी हासिल की। खुशबू की एक बहन बरखा रानी इंजीनियर है। एक भाई राज आर्यन डॉक्टर है। वहीं दूसरा भाई राहुल एमसीए कर व्यवसाय कर रहा है।

बीपीएससी की तैयारी करने वालों को दिये टिप्स
खुशबू ने कहा कि बिना सेल्फ स्टडी के कोचिंग का फायदा नहीं मिलेगा। स्नातक से ही अपना लक्ष्य तय कर लेना चाहिए। उसने कहा कि जब आठवीं कक्षा में थी तभी सिविल सर्विस की बात सुनती थी। कलेक्टर बनने की इच्छा है। अभी भी यूपीएससी की तैयारी कर रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up