युवक ने भाभी के साथ मिलकर पत्नी-बेटे को दूसरी मंजिल से फेंका

युवक ने भाभी के साथ मिलकर पत्नी-बेटे को दूसरी मंजिल से फेंका

पूर्वी दिल्ली के मंडावली में 12 अगस्त को एक युवक ने भाभी के साथ मिलकर अपनी पत्नी और दस माह के बेटे को दूसरी मंजिल से फेंक दिया। महिला को गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। महिला को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को घायल महिला सुषमा के बयान पर पति और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय सुषमा फिलहाल मंडावली में परिवार के साथ रहती है। साल 2015 में सुषमा की शादी बिहार निवासी अभिमन्यु से हुई थी। अभिमन्यु मेट्रो में अस्थायी नौकरी करता है। दोनों का दस महीने का बेटा आर्यन भी है। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद सुषमा अपने मायके जाकर रहने लगी।

सुषमा का आरोप है कि दोनों उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस बीच अभिमन्यु ने सुषमा को जोर से धक्का दे दिया। उस समय आर्यन भी सुषमा की गोद में था। सुषमा रेलिंग से टकराई तो वह टूट गई और मां-बेटा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। परिजन और पड़ोसी तुरंत सुषमा को एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up