उरई में धारदार हथियार से मां-बेटे की नृशंस हत्या

उरई में धारदार हथियार से मां-बेटे की नृशंस हत्या

उरई के बागी गांव में सरकारी अधिवक्ता की पत्नी और उसके बेटे की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या शुक्रवार रात में हुई और इसकी जानकारी शनिवार की सुबह हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बागी निवासी सरकारी अधिवक्ता भगवती प्रसाद तिवारी की 60 वर्षीय पत्नी संतोषी और 28 वर्षीय बेटा कुलदीप की शुक्रवार की रात में अज्ञात लोंगो ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह शनिवार को तब हुई जब अधिवक्ता के साले का लड़का जो छत पर सोया हुआ था नीचे उतर कर आया। उसने खून से सने शव देखे तो चीख पड़ा। चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि कल ही साले का लड़का आया था। वह छत पर सोया था और मां बेटे कमरे में। घटना की जनकारी कदौरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी होने पर एएसपी मौके पर पहुंच गए। कई थानों का फोर्स भी गांव में पहुंच गया। फिलहाल अभी घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up