बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस काफी समय से अपने रिलेशन और सगाई को लेकर चर्चा में हैं। बीते गुरुवार फैमिली के साथ निक जोनस इंडिया पहुंचे। शुक्रवार रात दोनों को अपनी फैमिली के साथ डिनर पर देखा गया। कहा जा रहा है कि दोनों अपनी रूमर्ड सगाई को आज यानि शनिवार को ऑफिशियल कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली प्रियंका और निक की पार्टी में दोनों सगाई कर सकते हैं। प्रियंका की पार्टी में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट भी लगभग तैयार है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार आज की पार्टी के लिए मुंबई के सबर्बन होटल में 200 कमरों को बुक किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि दिल धड़कने दो में उनके साथ नजर आ चुके रणवीर सिंह आज पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
बीते दिनों मनीष मल्होत्रा की पार्टी में प्रियंका और रवीना की फोटो देखने के बाद ऐसे उम्मीद की जा रही हैं कि पार्टी में रवीना, करण जौहर और सौफी चौधरी भी शामिल हो सकती है। इतना ही नहीं, बीते दिनों बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पार्टी में प्रियंका और निक साथ नजर आए थे। ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि प्रियंका की पार्टी में मुकेश अंबानी भी शामिल हो सकते हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
खबरों के मानें तो पिछले महीने प्रियंका के बर्थडे पर निक और प्रियंका ने लंदन में सगाई कर ली थी। लेकिन दोनों की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। निक के भारत आने का एक यही कारण माना जा रहा है कि आज की पार्टी में दोनों अपनी सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं।