प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी शुरू होने में कुछ ही देर बाकी है। प्रियंका का घर भी फूलों से सज कर पूरी तरह से तैयार है। 18 अगस्त को होने वाली इस पार्टी का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में भला परिणीति चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती हैं। लखनऊ में चल रही अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई वापस लौंट आई हैं। परिणीति ने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है और बहन की रोका सेरेमनी अटेंड करने मुंबई आ गई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। सफेद सूट और ब्लू प्रिटिंड प्लाजो में परिणीति काफी खुश और फ्रेश नजर आ रही हैं। भई, बहन की सगाई में परिणीति की खुशी तो लाजमी है।
बता दें कि इससे पहले जब निक प्रियंका के साथ इंडिया आए थे और परिवार के साथ गोवा गए थे उस समय भी परिणीति को साथ देखा गया था। निक और बहन प्रियंका के साथ मस्ती करते हुए परिणीति वीडियोज खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि बीते गुरुवार ही निक जोनस परिवार के साथ इंडिया आए थे। वहीं, शुक्रवार को प्रियंका और निक को फैमिली के साथ डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। बता दें कि कुछ ही देर में प्रियंका की रोका सेरेमनी शुरू होने वाली है। प्रियंका की एक झलक पाने के लिए फैंस भी टकटकी लगाए बैठे हैं।