बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई को लेकर हर खबर पर फैंस पूरी नजर लगाए बैठे हैं। बीते दिनों खबर आ रही थी कि निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ इंडिया आएंगे। अब वो समय आ गया। बीती रात निक जोनस फैमिली के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं और उन्हें रात में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। निक को रिसीव करने के लिए प्रियंका एयरपोर्ट पहुंचीं। भले ही प्रियंका गाड़ी से बाहर नहीं निकलीं, लेकिन एक वीडियो में उन्हें भी स्पॉट कर लिया गया। बता दें कि उधर प्रियंका के घर पर भी निक के स्वागत की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार को निक और प्रियंका सगाई कर सकते हैं और इसी के चलते वो अपने पूरे परिवार के साथ इंडिया आए हैं।
हालांकि, निक पहली बार भारत नहीं आए हैं। इससे पहले भी जून में निक प्रियंका के साथ उनकी मॉम से मिलने भारत पहुंचे थे। निक के साथ उनकी मॉम डेनिस और फादर भी नजर आ रहे हैं। ये प्रियंका और जोनस के परिवार के बीच पहली फॉर्मल मीटिंग है। बता दें कि दो महीने के रोमांस की अफवाहों के बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। बीते दिनों मनीष मल्होत्रा की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी 5 कैरेट की अंगूठी शो की थी। रवीना टंडन के साथ सगाई की अंगूठी पहने प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
कहा जा रहा है कि 18 अगस्त को प्रियंका मुंबई में अपनी सगाई की बहुत बड़ी पार्टी देने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक बहुत जल्द ही सगाई कर सकते हैं, क्योंकि वे अपनी सगाई को ज्यादा लंबा खिंचने के मूड में नहीं है। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।