यूपी: अटल जी के निधन से प्रदेश भाजपा शोक में डूबी,

यूपी: अटल जी के निधन से प्रदेश भाजपा शोक में डूबी,

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती श्री वाजपेयी की हालत नाजुक होने की खबर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार को उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते रहे, लेकिन जैसे ही शाम को उनकी मृत्यु की खबर आई, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शोक में डूब गए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु से पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को गहरा आघात लगा है। उनके निधन का समाचार आते ही भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पार्टी का झंडा झुका दिया गया। पार्टी ने अगले सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन किया। विश्व में भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में अटल जी युग पुरुष के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने ‘जय जवान-जय किसान के नारे को आगे बढ़ाते हुए ‘जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान का नारा दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में टेक्नोलॉजी का सम्पूर्ण विकास होने से था। उन्होंने कहा अटल जी जनप्रिय राजनेता व कवि के तौर पर ही नहीं जनता के बीच अपनी साफ छवि, लोकतांत्रिक और उदार विचारों वाले राजनेता के रूप में हमेशा स्मृतियों में रहेंगे। वे भारत के उन महान नेताओं में से हैं, जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करने वाले श्रद्धेय अटल जी के निधन से हुई रिक्तता की भरपाई कर पाना कठिन है। अटल जी का कृतित्व व व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, दयाशंकर सिंह, डॉ. राकेश त्रिवेदी, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, अमरपाल मौर्य, संतोष सिंह, कामेश्वर सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, शलभमणि त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्रा, हीरो बाजपेयी, संजय राय, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डॉ. तरुणकांत त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय सिंह, सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, अरुणकांत त्रिपाठी, राजकुमार तथा अतुल दीक्षित सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up