RRB Group D Exam Date

RRB Group D Exam Date

RRB Group D Exam Date: उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यकाल में विभिन्न पदों पर 1 लाख 60 हजार नियुक्तियां रेलवे में होंगी। इनमें से 90 हजार नियुक्तियां ग्रुप डी में हो रही हैं। इसकी परीक्षा (RRB Recruitment 2021 Group D CEN 02/2021) सितंबर में ही होगी। इन नियुक्तियों में बिहार के नौजवानों को काफी फायदा होगा। वह बापू सभागार में बिहार के लिए रेल परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।

केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में घोषणा की कि जल्द रेलवे में 9500 से 10,000 आरपीएफ जवानों की भर्ती होगी। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे।

पीयूष गोयल ने कहा कि 1 लाख 30 हजार नौकरियों में कोई इंटरव्यू नहीं होगा

सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के रेल मंत्री के रूप में साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में एक बेंच मार्क खड़ा किया है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इनके कार्यकाल में बिहार को तीन महासेतु की सौगात दी।

इनमें मुंगेर और पटना-दीघा सेतु तो चालू हो गया लेकिन कोसी नदी पर मेगाब्रिज जल्द चालू हो, यह आग्रह गोयल जी से करूंगा। उन्होंने मधेपुरा और मढ़ौरा रेलखाना के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up