भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण शौरी और यशवंत सिन्हा द्वारा राफेल सौदे को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान पर विश्वास किया जाना चाहिए ना कि उन लोगों पर जिन्हें काम नहीं मिला।
इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार विपक्ष के आरोपों के बाद मामले में पहले ही स्थिति साफ कर चुकी है। उन्होंने एक साक्षात्कार में ये बातें कही। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा 2019 में 2014 से भी ज्यादा बड़ा बहुमत हासिल करेगी। शाह ने कारोबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के देश से भागने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उनके खिलाफ मोदी सरकार की लगातार कार्रवाई से सुनिश्चित होगा कि देश में अब कम चोर होंगे।
राहुल ने राफेल को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे अब तक का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला करार दिया।