प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई की खबरें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन प्रियंका-निक को लेकर कुछ न कुछ खुलासे होते ही रहते हैं। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ने के पीछे निक से सगाई की वजहें बताई। इस खबर के बाद सलमान और प्रियंका के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आईं। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका की फोटो वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस फोटो पर एक्टर रणवीर सिंह ने फनी कमेंट किया है। रणवीर के इस कमेंट के बाद प्रियंका ने भी जवाब दिया है।
दरअसल प्रियंका फिटनेस फ्रीक भी हैं। हालांकि उनका कहना है कि डाइटिंग से बेहतर है टाइम पर लिमिट से खाना और जिम में वर्कआउट करना जरुरी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए एक फोटो शेयर की। जिसमें वो जिम के अंदर थीं और कंधे पर एक टॉवल डाला हुआ था। वैसे प्रियंका कुछ करें वह वायरल हो ही जाता है।
यहां पढ़े टॉप 10 खबरें…