सैकड़ों साल पहले धरती पर हमला करते थे एलियन

एलियन सैकड़ों साल पहले ही धरती पर कदम रख चुके हैं! एक गोताखोर खोजी का तो यही मानना है। उन्हें ‘बरमुडा ट्राइएंगल’ की तह से एक विशालकाय टुकड़ा मिला है, जिसके बाद उन्होंने दावा किया है कि यह एलियन के यान का हिस्सा हो सकता है। दो फुटबॉल मैदान के आकार जितने इस टुकड़े में कई तोपनुमा खांचे भी दिख रहे है। माना जा रहा है कि युद्धपोत जैसे इस यान का इस्तेमाल धरती पर हमला करने के लिए किया जाता था।

डैरेल मिक्लॉस समुद्र के नीचे सैकड़ों साल से छिपे खजाने को खोजते हैं और उनका शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धरती पर एलियन की मौजूदगी का पहला सबूत हो सकता है। उनकी खोज पर डिस्कवरी चैनल ने कई एपिसोड तैयार किए हैं, जिन्हें दो सीजन में दिखाया गया। पिछले कुछ महीनों से उनकी टीम कुछ ऐसा ढूंढने में लगी हुई थी, जिससे दुनिया में कौतूहल पैदा हो जाए। गोपनीय नक्शे का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने समुद्र में 100 से ज्यादा अजीब चीजें ढूंढने की योजना बनाई थी। मिक्लॉस ऐसी जगहों पर गोताखोरी करते हैं, जहां कोई नहीं पहुंचा हो।

5000 साल पुरानी दीवार

यह टुकड़ा मूंगे की दीवार से घिरा हुआ है। यह पांच हजार साल पुराना हो सकता है। वैज्ञानिक हैरान हैं क्योंकि यहां प्रवाल का बढ़ना मुश्किल है। इसकी वजह से इसे बढ़ने में मदद मिली।

15300 फुट का आकार 

मिलोर्स खोज के दौरान विशालकाय टुकड़े को देखकर हैरान हो गए। उन्होंने इससे पहले ऐसी चीज कभी नहीं देखी थी। इसका आकार 15300 फुट का है। अब वह अपनी टीम के साथ इस धरती की सतह पर लाना चाहती है ताकि रहस्यों से पर्दा उठ सके।

इस वजह से बढ़ा विश्वास 

मिक्लॉस कैरेबियाई समुद्र में जहाज के पुराने टुकड़ों को ढूंढने के लिए गोपनीय नक्शा इस्तेमाल करते हैं। इसे उनके दोस्त और नासा अंतरिक्ष यात्री गॉर्डन कूपर ने तैयार किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up