तैमूर के इस स्टाइल पर फिदा हो गई मम्मी करीना कपूर

तैमूर के इस स्टाइल पर फिदा हो गई मम्मी करीना कपूर

बॉलीवुड में स्‍टार किड्स में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाड़ले बेटे तैमूर का जलवा बरकरार है। इनकी सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें  से अंदाजा लगाया जा सकता है। लगता है कि तैमूर को अब मीडिया की अटेंशन की लत गई है। जब भी वह कैमरे को देखते हैं वह एक्टिव मोड में आ जाते हैं ।

बता दें कि जैसे जैसे तैमूर बड़े हो रहे हैं ठीक वैसे ही उनकी शरारते दिन-प्रतिदन बढ़ती ही जा रही है। तैमूर अपने मां-पापा की तरह कैमरा फ्रेंडली हो गये हैं। हाल ही में तैमूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखी जा रही है। इस वीडियो में तैमूर कैमरा देखते ही अपनी मां करीना की गोद से नीचे उतरने की जिद करने लगते हैं और नीचे उतरते ही पोज देने लगते हैं। तैमूर की इस क्यूट हरकरत देखकर करीना-सैफ हैरान रह जाते हैं। वहीं मासूस तैमूर की स्टालिस पोज पर दोनों हंसने लगते हैं।

वहीं करीना तैमूर की क्यूटनेस को देखकर कहती हैं कि ये फोटोग्राफर्स को देखते ही एक्साइटेड हो जाता है। इसे रोकना मुश्किल हो जाता है।  इसके बाद जब तैमूर को कार में बिठाने के लिए करीना में उन्हें उठाती हैं। तब तैमूर रोने लगते हैं और बाहर ही रहने की जिद करने लगते हैं। लेकिन करीना ने उन्हें कार में बिठा देती हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up