इस तारीख को है रक्षा बंधन,

इस तारीख को है रक्षा बंधन,

सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षा बंधन का त्योहार। इस बार 26 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा बंधन बांधन का शुभ मुहूर्त 11 घंटे 26 मिनट का है। इस रक्षा बंधन पर बहनें सुबह 5:59 मिनट से शाम 17: 12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि रक्षा बंधन के दिन इस बार भद्रा नहीं लग रहा है। इसलिए बहने शाम 5 बजकर 12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार रक्षा बंधन के दिन थाली सजाकर भाई की आरती उतारनी चाहिए।  इस मंत्र के साथ रक्षा बंधन मनाई जाती है।

मंत्र 
येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।

अर्थ
जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे (राखी), तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up