वापस यौवन पाने की लालच में महिलाओं के निजी अंग का उपचार खतरनाक

वापस यौवन पाने की लालच में महिलाओं के निजी अंग का उपचार खतरनाक

महिलाओं के निजी अंगों का उपचार कर वापस जवानी पाने का लालच खतरनाक साबित हो सकती है। अमेरिकी खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने वजाइनल  रिजुवनेशन (निजी अंग का उपचार) चिकित्सा को नुकसानदेह बताया है।

अमेरिकी विनियामक ने पाया है कि कई कंपनियां महिलाओं के निजी अंग का इलाज करने से जुड़े उपकरण बाजार में ला रही हैं। ये कंपनियां रजोनिवृत्ति, पेशाब मार्ग से संबंधित असंयत और यौन संबंधी विकार के लक्षणों का उपचार करने का दावा करती हैं।

इस प्रकिया में लेजर का इस्तेमाल करके और अन्य ऊर्जा संबंधी उपकरणों से महिला के अंग के ऊतकों को या तो नष्ट कर देते हैं या फिर उनको नया आकार प्रदान करते हैं।

एफडीए कमिश्नर स्कॉट गोटलीब ने कहा, ‘इन उत्पादों से गंभीर खतरा पैदा होता है और इस उद्देश्य से इनका उपयोग होने का कोई सबूत नहीं मिलता है। हमें बड़ी चिंता है कि महिलाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।’ एफडीए ने पाया है कि इन उपकरणों के इस्तेमाल से महिला के निजी अंग में जलन, जख्म और संबंध बनाते समय पीड़ा का अनुभव होता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up