बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां निक जोनस के साथ सगाई को लेकर प्रियंका चर्चा में हैं, वहीं बॉलीवुड में लंबे समय बाद फिल्म भारत से कमबैक कर रही प्रियंका ने शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले ही भारत टीम को अलविदा कह दिया। प्रियंका के भारत छोड़ने के बाद फैंस भी उनके इस डिसिजन से काफी निराश थे। बॉलीवुड फिल्म छोड़ने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट cowboy ninja viking साइन कर दिया था। अब खबर है कि उन्होंने एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट को टाटा-टाटा बाय-बाय कह दिया है।
बता दें कि प्रियंका संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर गैंगस्टर फिल्म गंगूबाई कोठेवाली में काम कर ने वाली थीं। डीएनए की खबर के मुसाबिक, ‘1 साल पहले खबर थी कि प्रियंका और भंसाली एकसाथ गैंगस्टर मूवी गंगूबाई कोठेवाली को लेकर साथ आने वाले हैं। लेकिन अब प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट को भी बीच में छोड़ दिया है और भंसाली को इसके लिए मना कर दिया है।’
खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा के गैंगस्टर मूवी से हाथ पीछे लेने के बाद भंसाली ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। भंसाली ने फिलहाल मूवी का पोस्टपोंड कर दिया हैं। बता दें कि भारत और भंसाली की फिल्म गंगूबाई छोड़ने के बावदूज वो सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में काम कर रही हैं।