पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं और इस तरह से उन्हें भारत पर 22 रनों की बढ़त मिल गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 287 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 274 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने यादगार 149 रनों की पारी खेली। भारतीय पारी में आउट होने वाले विराट आखिरी बल्लेबाज थे।
वो जैसे ही आउट हुए, इंग्लिश फैन्स ने भी उनकी पारी के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी कुछ ऐसा ही करती दिखीं। विराट ने सेंचुरी पूरी करते ही अपने गले की चेन में पड़ी इंगेजमेंट रिंग को चूमा था और साथ ही बैट से अनुष्का को फ्लाइंग किस भी दिया था।
विराट की ये पारी दोनों के लिए ही काफी इमोशनल थी। आपको बता दें कि 2014 में जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी, तो विराट के साथ उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का भी वहां मौजूद थीं। विराट लगातार पांच टेस्ट में फेल हुए और इसका ठीकरा अनुष्का के सिर भी फोड़ा गया था। विराट ने खुद एक इंटरव्यू में बताया गया था कि वो समय उनके करियर का सबसे मुश्किल समय था और तब अनुष्का उनके साथ खड़ी रही थीं।
https://