प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर आए दिन नई-नई खबरें सामने आती हैं। अभी कुछ दिनों से दोनों की सगाई को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसी खबर है कि जबसे दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है तभी से निक, प्रियंका पर फिदा हैं। निक को न सिर्फ प्रियंका की खूबसूरती पसंद है, वो तो उनकी इंटेलिजेंस पर भी आकर्षित हैं। निक को लगता है कि प्रियंका के अंदर वो जादू और एनर्जी है जिसकी तरफ कोई भी आकर्षित हो जाए। इसके साथ ही निक को ये भी लगता है कि प्रियंका उनके फ्रेंड्स और फैमिली में एकदम फिट बैठती हैं।
शादी से पहले प्रियंका के साथ कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं निक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रियंका और निक जल्द ही एक वीडियो में एक साथ दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं निक के अलावा प्रियंका भी इसमें अपनी आवाज दे सकती हैं।’ अब अगर ऐसा होता है तो ये दोनों के फैन्स के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा क्योंकि दोनों को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट रहता है।
कंगना ने कंफर्म की प्रियंका-निक की सगाई
दरअसल, वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2021 के रेड कारपेट पर कंगना ने कहा था, ‘मैंने प्रियंका से दूसरे दिन बात की थी और उन्हें बधाई दी थी। वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं।’
कंगना ने आगे ये भी कहा था, ‘अगर इस तरह का इवेंट(शादी) हो रहा है तो मैं उनके साथ खुशी-खुशी इसे सेलिब्रेट करना चाहूंगी। प्रियंका एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं और वो दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं। प्रियंका बहुत प्यारी हैं और मेरी करीबी दोस्त हैं। मुझे बहुत खुशी होती है जब किसी की सगाई या शादी होती है।’
हालांकि कंगना ने ये भी कंफर्म किया कि प्रियंका ने अभी तक उन्हें शादी की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया है।