मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारी:

मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारी:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ करेंगे। ओंकारेश्वर भगवान शिव का मंदिर है और राहुल गांधी खुद को शिव भक्त बता चुके हैं। ओंकारेश्वर मंदिर से चुनावी शंखनाद कर राहुल गांधी गुजरात-कर्नाटक की तरह हिंदुत्व कार्ड को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

इसके साथ ओंकारेश्वर मंदिर से चुनाव प्रचार की शुरुआत के सियासी मायने भी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना से की थी। इसलिए, कांग्रेस ने भी सॉफ्ट हिंदुत्व के कार्ड को आगे बढ़ाते हुए ओंकारेश्वर मंदिर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने का निर्णय किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि चुनाव घोषणा पत्र को जल्द जारी किया जाएगा, ताकि चुनावी वादों को आम लोगों तक पहुंचाया जा सके।

पार्टी ने तय किया है कि वह चुनाव घोषणा पत्र को ‘वचन पत्र-2021’ के नाम से प्रकाशित करेगी। इसमें तमाम बड़े वादों को शामिल किया जाएगा। मध्य प्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि बैठक में चुनावी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई है। यह तय किया गया है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ओंकारेश्रवर से प्रचार की शुरुआत करने साथ ही बस यात्रा निकालेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up