21 साल की उम्र में हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित

21 साल की उम्र में हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित

महान भौतिक वैज्ञानिक और ब्लैक होल का रहस्य बताने वाले स्टीफन हॉकिंग का बुधवार को कैंब्रिज में उनके आवास पर निधन हो गया। उनका निधन 76 वर्ष की आयु में हुआ। यहां पढ़ें स्टीफन हॉकिंग से संबंधित टाइमलाइन:

8 जनवरी, 1942: वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को हुआ था।

1952: उन्होंने सेंट एल्बेंस स्कूल में जाना शुरू किया।

1959: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए स्टीफन हॉकिंग को स्कोलरशिप मिली। वहां उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की।

1962: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में स्टीफन हॉकिंग ने कोस्मोलॉजी में रिसर्च शुरू की।

1963: साल 1963 में स्टीफन हॉकिंग 21 वर्ष की आयु में मोटर न्यूरॉन बीमारी से पीडि़त हुए। इस बीमारी के बाद दावा किया गया था कि उनके पास जीवन के सिर्फ दो साल ही शेष हैं।

14 जुलाई, 1965: स्टीफन हॉकिंग ने 14 जुलाई को जेन विल्डे नामक महिला से शादी की। जेन से उनकी मुलाकात तब हुई थी जब वे कैम्ब्रिज में मॉडर्न लैंग्वेज की पढ़ाई कर रहे थे।

1967: स्टीफन हॉकिंग की पत्नी जेन विल्डे ने पहले बेटे को जन्म दिया। बच्चे का नाम रॉबर्ट रखा गया।

1970: पहले बच्चे के पैदा होने के तीन साल बाद विल्डे ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसका नाम उन्होंने लूसी रखा।

1974: महज 32 साल की उम्र में स्टीफन हॉकिंग रॉयल सोसाइटी का सदस्य चुना गया। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

1979: हॉकिंग कैम्ब्रिज में गणित के प्रोफेसर बने। इससे पहले इस जगह पर आइजैक न्यूटन भी रह चुके हैं। हॉकिंग साल 2009 तक इस पद पर रहे। इसी दौरान जेन विल्डे ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया।

1985: गंभीर बीमारी से पीडि़त होने की वजह से उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया। इस दौरान स्टीफन हॉकिंग की केवल आंख और दिमाग ही काम करता था। इस वजह से उन्होंने इलेक्ट्रोनिक वॉयस सिंथेसाइज़र की मदद से संवाद शुरू किया।

1988: स्टीफन हॉकिंग की चर्चित किताब ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ प्रकाशित हुई। कुछ समय में यह किताब बेस्टसेलर की सूची में आ गई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस किताब की एक करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं। द संडे टाइम की बेस्टसेलर सूची में भी यह किताब लगातार पांच साल तक बेस्टसेलर रही।

1995: वे अपनी पहली पत्नी जेन विल्डे से अलग हुए और उन्होंने ऐलन मेसन नामक नर्स से दूसरी शादी की। इसके बाद साल 2007 में उनका ऐलन से तलाक हो गया।

2009: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्टीफन हॉकिंग को मेडल ऑफ फ्रीडम से नवाजा।

2014: इस साल थ्योरी ऑफ एवरीथिंग रिलीज हुई। यह स्टीफन हॉकिंग पर बनाई गई एक बायोपिक थी और इसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता। इसके बाद स्टीफन हॉकिंग और प्रसिद्ध हो गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up