हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार छोटी उंगली व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती है। कनिष्ठा उंगली की लंबाई और मोटाई के साथ उस पर मौजूद निशान और रेखाओं का अध्ययन भी किया जाता है। इन छोटे-छोटे संकेतों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की बातें मालूम की जा सकती हैं। जानिए छोटी उंगली के हिसाब से व्यक्ति के बारे में।
-
जिन लोगों की यह उंगली आगे से नुकीली हो वे वे बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है।
-
छोटी उंगली अधिक लंबी होने पर व्यक्ति बहुत चालक हो सकता है। ऐसे लोग अपनी चतुराई से कार्यों में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।
-
यदि हथेली में छोटी उंगली सामान्य लंबाई से बहुत छोटी है तो ऐसा व्यक्ति जल्दबाजी में काम करने वाला होता है। ऐसे लोग नासमझ हो सकते हैं और ये व्यवहार कुशल भी नहीं होते।
-
जिन लोगों की हथेली में छोटी उंगली सामान्य लंबाई वाली रहती है, वे लोग घर-परिवार और समाज में उचित मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। अपनी योग्यता के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
-
यदि छोटी उंगली का अंतिम भाग चौकोर दिखाई देता है तो व्यक्ति दूरदर्शी होता है। ऐसे लोग विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं।
-
जिन लोगों की छोटी उंगली टेढ़ी होती है। वे जीवन में कई बार अयोग्य साबित हो सकते हैं। ये लोग ठीक से कार्य नहीं कर पाते हैं।
-
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में छोटी उंगली और अनामिका दोनों बराबर हैं तो व्यक्ति राजनीति में प्रभावी होता है। ऐसे लोग अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं।
-
यदि छोटी उंगली, अनामिका उंगली की ओर झुकी हुई दिखाई दे तो व्यक्ति अच्छा व्यापारी होता है।
-
यदि सबसे छोटी उंगली अच्छी स्थिति में हो, सुंदर हो, भरी हुई हो, लंबी हो तो व्यक्ति दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करने वाला होता है।
-
यदि किसी व्यक्ति की छोटी उंगली का पहला भाग अधिक लंबा होगा तो वह बातों का शौकीन होता है। इन लोगों को दूसरों को संबोधित करने की विशेष क्षमता होती है।
-
यदि छोटी उंगली का अंतिम भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति खरीदारी के मामले में चतुर होता है।
-
हाथ की मध्यमा सबसे छोटी उंगली की लंबाई बराबर हो तो व्यक्ति विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करता है।
-
यदि छोटी उंगली, अनामिका उंगली के नाखून तक पहुंचती है तो व्यक्ति लेखक, कलाकार और रचनात्मक कार्य करने वाला होता है।
-
यदि छोटी उंगली के पहले भाग पर खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति अच्छा वक्ता होता है।
-
छोटी उंगली के पहले भाग पर आड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति बहुत बातूनी होता है। ऐसे लोग झूठ भी बोलते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)