अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक से सगाई करने के साथ-साथ प्रियंका सलमान की फिल्म भारत छोड़ने को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सलमान के फैंस प्रियंका के इस फैसले से काफी नाराज हैं। देसी गर्ल काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही थीं, लेकिन अब उन्होंने फिल्म भारत छोड़कर ये मौका भी गंवा दिया है। लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी कि प्रियंका बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड की फिल्में साइन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म साइन की है। जल्द ही बॉलीवुड की देसी गर्ल ‘काउबॉय निंजा वाइकिंग’ में क्रिस पैट की गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आएंगी।
वेबसाइट वैरायटी डॉट कॉम के मुताबिक यूनिवर्सल के बड़े बजट वाली फिल्म में प्रियंका और प्रैट की केमेस्ट्री दिखाई देगी। हॉलीवुड में ‘क्वांटिको’ वेब सीरीज से फेमस हुईं प्रियंका हाल ही में ‘ए किड लाइक जेक’ में नजर आ चुकी हैं। इससे पहले वो बेवॉच में नजर आईं थी। प्रियंका जल्द ही रोमांटिक फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में वह रेबेल विल्सन के साथ दिखाई देनी वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाल ही में फिल्म छोड़ने के बाद यह कहा जा रहा था कि उन्होंने निक से अपनी शादी के चलते फिल्म छोड़ी है। लेकिन हॉलीवुड फिल्म में काम करने की खबरों ने उनके फैंस को नाराज कर दिया है।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत को अलविदा कहने के बाद सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। अली अब्बास ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने की पुष्टि की थी। वहीं सलमान खान ने ट्विटर पर कैटरीना का वेलकम कर ये कंफर्म कर दिया कि प्रियंका की जगह कैटरीना ने ले ली है।