शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड

शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड

क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ​कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। लेकिन यह रिकॉर्ड अब और ज्यादा दिन तक उनके नाम नहीं रहने वाला। दरअसल, वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल ने शाहिद अफरीदी के 476 इंटरनेशनल सिक्स लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में 5 छक्के लगाकर अफरीदी के इस रिकॉर्ड की बराबरी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के लगाना अब क्रिस गेल के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। क्रिस गेल ने अफरीदी के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के साथ ही एक और मुकाम हासिल किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज में वनडे मैचों में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।

वनडे में 351 छक्कों के साथ अभी भी शीर्ष पर हैं शाहिद अफरीदी
उनसे पहले एक ही देश में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ 3 खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम ने अपने देश में 126, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने देश में 120 और न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गप्टिल ने अपने देश में 102 छक्के लगाए हैं। वैसे सिर्फ वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं क्रिस गेल के नाम वनडे में अब तक 275 सिक्सर्स दर्ज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज्यादा 103 छक्के लगाए हैं। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 342 छक्के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी के नाम दर्ज है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up