Alps की वादियों में होगी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी,

Alps की वादियों में होगी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी,

सोनम-आहूजा और अनुष्का-विराट के बाद फैंस को अगर किसी के शादी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है वह है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की।  बॉलीवुड की इस हॉट जोड़ी की शादी को लेकर कइ अटकलें तेज से वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दीपिका और रणवीर आखिरकार इटली में 10 नवंबर को सात फेरे लेने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट में यह लिखा गया है कि  इस कपल ने इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी को अपना वेडिंग चुना है।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर 10 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। फिल्मफेयर के सूत्रों के मुताबिक रणवीर और दीपिका चाहते हैं कि उनकी शादी में हर एक चीज बिल्कुल परफेक्ट हो।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले दोनों की शादी की तारीख 19 नवंबर तय की गई थी। ये तारीख दोनों को पसंद नहीं आई। इसके बाद तारीख को थोड़ा और बढाया गया। 10 नवंबर दोनों परिवार को सूट कर रही है। वहीं, जब दोनों श्रीलंका गए थे उसी दौरान उनका रोका हो गया था।

बता दें कि लेक एल्पस पहाड़ियों की चोटी पर बसा है। इसे टूरिज्म का सबसे बेहतरिन माना जाता है। इस लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक कहा जाता है। इस लेक की गहराई लगभग 1,300 फीट गहरा है। वहीं, ये लेक 146 स्कवेयर किलोमीटर लंबा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up