27 जुलाई के चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखने से अगर आप चूक गए हैं, तो अब अगले के लिए आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार की रात को देश के कई शहरों में आसमान पर बादलों ने ऐसा डेरा डाल रखा था, कि न ब्लडमून दिखा और न चंद्रग्रहण की अद्भुत घटना का दीदार ही हो सका।
अब जो मौका निकल गया, तो निकल गया। भारत में लोगों को चंद्रग्रहण का नजारा देखने का अगला मौका 2025 से पहले नहीं मिलेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक अगला चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को होगा, जो पूरे भारत में नजर आएगा। हालांकि इसके बाद 26 जून 2029 में होने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। मगर यह इस बार वाले ग्रहण जितना ही लंबा, यानी 1 घंटे 42 मिनट का होगा। यह अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में नजर आएगा।
भारत में लंबी अवधि अगला चंद्र ग्रहण 31 दिसंबर 2028 को दिखेगा। यह 1 घंटे 11 मिनट का होगा। यह चंद्रग्रहण शुक्रवार के ग्रहण के 10 साल बाद होगा। वैसे खगोलीय घटनाक्रम के लिहाज 2021 काफी अच्छा रहा है।