बॉलीवुड में अपनी फिल्म धड़क से एंट्री कर चुकी जाह्नवी कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म भले ही दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस करने में सफल न हो पाई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने कई डेब्यू स्टार्स की फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के बाद भी जाह्नवी मीडिया में खूब चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के जुहू में अर्जुन कपूर के घर के बाहर देखा गया। जाह्नवी अर्जुन से मिलने अकेली नहीं पहुंची थी, बल्कि उनके साथ बोनी कपूर भी नजर आ रहे थे। फोटोज में जाह्नवी के चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। जाह्नवी ने काले रंह की टॉप और डेनिम के शॉर्ट्स पहने हुए हैं। लेकिन पैरों में जाह्नवी ने कुछ नहीं पहना है। जाह्नवी नंगे पैर नजर आ रही हैं।
जाह्नवी फोटोज में बिना मेकअप ही नजर आ रही हैं। उनके साथ में बोनी कपूर हैं। बोनी और जाह्नवी की बॉन्डिंग फोटोज में साफ नजर आ रही है। हालंकि, इस दौरान अर्जुन कैमरे में कैद नहीं हो पाए हैं। जाह्नवी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें बोनी कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर, बोनी कपूर के रिश्तों में काफी बदलाव आया है। अर्जुन अब हर इवेंट में जाह्नवी और खुशी के साथ साथ खड़े नजर आते हैं।
अगर जाह्नवी की फिल्म धड़क की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा छूने को है, जो कि फिल्म के लिए काफी अच्छा है।