सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों में उस समय हड़कंप मच गया। बेटियां और मां सीएम योगी के गाड़ी के आगे लेट गई और उनसे अपने पिता को झूठा फंसाने की शिकायत की। सीएम ने पीड़िता का प्रार्थनापत्र ले लिया। अन्य अधिकारी ने बेटी से बात कर जानकारी ली।
दरअसल 22 मार्च को थाना अवागढ़ के गांव नावली में एक दलित की हत्या हुई थी। हत्या में मृतक के बेटे ने आरोपी चरन सिंह निवासी नावली अवागढ़ के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पकड़कर जेल भी भेज दिया है। हत्या में झूठा फंसाने को लेकर आरोपी की बेटियां मनोज, पिंकी, शिवानी, रिंकी पत्नी सावित्री भटक रही है। रविवार को जनसभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री जा रहे थे। रास्ते में सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए बेटियां, पत्नी मुख्यमंत्री की गाड़ी आगे लेट गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने बेटी से प्रार्थनापत्र लिया जिसके बाद बेटियां हटी। मुख्यमंत्री के साथ आए एक अधिकारी ने जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सुरक्षा में लगे अधिकारियों के फूले हाथ-पैर-
एटा। मुख्यमंत्री को लेकर अभेद्य सुरक्षा लगाई गई थी। इतनी सुरक्षा के बाद भी महिला, युवतियां पहुंच गई। सुरक्षाबलों में हड़कंप मच गया।