मौसम या जीवनशैली में बदलाव आने से कई सामान्य स्वास्थ्य बीमारियां आपके शरीर को घेर सकती हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द, बुखार, आदि ऐसी ही सामान्य बीमारियां हैं, जो कभी भी आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन इन स्थितियों में अगर आपने स्वास्थ्य की सही देखभाल नहीं की तो परेशानी बढ़ भी सकती है। इसलिए इन सामान्य स्वास्थ्यिक समस्याओं में कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, जिससे आप जल्दी स्वस्थ होते हैं।
जुकाम
जुकाम में शरीर को ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है, जिसकी वजह से शुगर वाली चीजें खाने का मन करता है। क्योंकि वह एकदम ऊर्जा प्रदान करती हैं। लेकिन यह खतरनाक हो सकता है, क्योंकि मीठे खाद्य पदार्थ रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को कमजोर बनाते हैं और इस आम सी दिखने वाली समस्या को गंभीर बना सकते हैं।
बलगम वाली खांसी
बलगम वाली खांसी में दूध या उससे बने पदार्थ का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके बलगम को भारी बनाता है और आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
दस्त
दस्त में आपको संतरा या नींबू जैसे सिटरस वाले फलों से बचना चाहिए। क्योंकि यह एसीडिक प्रवृत्ति के होते हैं और आपके पेट की समस्या को बढ़ाते हैं।
बुखार
बुखार में शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपके शरीर को डिहाइड्रेट करती हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर बनाती है। इससे आपकी तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है।