प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन 18 जुलाई को है। बॉलीवुड की देसी गर्ल अब 38 साल की हो जाएंगी। लेकिन इस दिन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपना जन्मदिन इंडिया में नहीं बल्कि अपने नए दोस्तों के साथ विदेश में सेलिब्रेट करेंगी।
बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने विदेशी ब्यॉयफ्रेंड सिंगर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चे में हैं। हाल ही निक जोनस प्रियंका के साथ इंडिया आऐ थे। प्रियंका को न्यूयार्क में निक के साथ कई बार स्पॉट किया गया। बॉलीवुड में भी इनके रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें भी की जाती हैं। इन्हीं कारणों के चलते कहा जा रहा है कि वह अपने जन्मदिन भारत में नहीं बल्कि विदेश में सेलिब्रेट करेंगी।
एक न्यूज साइट के रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका कुछ दिन मुंबई में बिताने के बाद से वह वापस न्यूयॉर्क चली गई हैं। इस समय प्रियंका अपने अपकमिंग फिल्म ‘इज़िंट इट रोमेंटिक’ की शुटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शुटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
रिर्पोट की मानें तो निक जोनास ने प्रियंका जन्मदिन मनाने के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निक जोनस और कुछ करीबी दोस्तों के साथ उनकी पार्टी होगी। दरअसल दोनों का वर्कशेड्यूल इस बात की इजाजत नहीं दे रहा है कि वे कहीं जाकर इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करें ऐसे में प्रियंका अपना जन्मदिन भारत में नहीं मना पाएंगी।